जर्नलिस्ट सिक्युरिटी असेसमेंट टूल (JSAT)

पत्रकारों के लिए सुरक्षा आवश्यक है। विशेष रूप से खोजी पत्रकारों को इस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सुरक्षा से जुड़े मामले काफी जटिल होते हैं। इन्हें समझना और उनसे निपटना काफी चुनौतीपूर्ण है।

जीआईजेएन ने फोर्ड फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम के साथ मिलकर यह उपकरण तैयार किया है। फोर्ड के ‘साइबर सिक्युरिटी असेसमेंट टूल’ (सीएटी) को खोजी पत्रकारिता समूहों के विशेष उपयोग के लिए बनाया गया है।

हमारा यह नया ‘जर्नलिस्ट सिक्युरिटी असेसमेंट टूल’ (JSAT) काफी उपयोगी है। यह किसी मीडिया संगठन की भौतिक और साइबर सुरक्षा संबंधी मजबूती और कमियों का ऑनलाइन आकलन करता है। इस आकलन के आधार पर आपकी सुरक्षा को मजबूत करने के उपाय बताए गए हैं।

हम दुनिया भर में खोजी पत्रकारों और समाचार संगठनों को सुरक्षित रूप से काम करने में मदद करने के लिए इस जेएसएटी को विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध करा रहे हैं।

आपके लिए हिंदी भाषा में अनुवादित प्रश्नावली यहां उपलब्ध है। कृपया इसके सभी खंडों में प्रस्तुत उचित विकल्प भरें। इसके आधार पर आपके संगठन की बेहतर सुरक्षा संबंधी सिफारिशें आपको तत्काल मिल जाएंगी।